छत्तीसगढ़जगदलपुर

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात में घर से निकले थे; रेलवे नर्सरी में फंदे पर लटकते मिले शव

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

जैसे ही इस बात की जानकारी मिली फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। दोनों का कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button