
अनिल गुप्ता@दुर्ग। शहर के स्मृतिनगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुँच गये है। वही चौकी पुलिस ने भी मामले में मर्ग पँचनामा कर मामले की विवेचना को शुरू कर दिया है।
जुनवानी मार्ग पर स्थित होटल कृष में आज सुबह जब एक युवक और युवती के द्वारा पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर लिये जाने की जानकारी होटल मैनेजर द्वारा पुलिस को दी गई। तब तत्काल स्मृतिनगर चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई। होटल के जिस कमरे में दोनों ने सुसाइड किया था। उसे पहले तोड़ा गया। कोहका निवासी तापसी बाइन और कातुलबोर्ड का रहने वाला अफरोज का शव एक साथ पंखे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तब इस बात का भी खुलासा हुआ। मृतिका ने मृतक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद 50 दिनों तक मृतक अफरोज जेल की सजा भी काट चुका था। लेकिन आज जब दोनों का शव एक साथ पंखे पर जिस तरह से लटका पड़ा मिला है। उससे ये पूरा मामला संदेहास्पद भी लग रहा है।
इधर घटना के बाद स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक अफरोज शादी शदा है। और सोशल मीडिया के माध्यम से तापसी से मिला था। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना। दोनों के घर वालों को इस रिश्ते से ऐतराज भी था। जिसके कारण ये दोनों जुनवानी के होटल कृष में आकर ठहरते थे। लेकिन बुधवार की सुबह दोनों की आखिरी सुबह साबित हुई।