छत्तीसगढ़
Lockdown: आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन! इन चीजों की मिलेगी छूट……पढ़िए

रायपुर। (Lockdown) छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 24 जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. जबकि 4 जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। अब इन जिलों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन कुछ छूट के साथ ही ये रियायत मिल सकती है। (Lockdown) जिससे आम लोगों को परेशानी ना हो पाए।
(Lockdown) सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि कुछ रियायत भी दी जाएगी. जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
बैक खुलेंगे, सब्जी और फल दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं
लिमिटेड कर्मचारियों के साथ बैंक को खोलने की अनुमति दी जाएगी. लेकिन आम लोगों का प्रवेश वर्जित होगा. सब्जी, और फल दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी जाएगी, लेकिन वे घूम-घूमकर इसे बेच सकते हैं.