Lockdown: इस जिले में 8 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन की तैयारी, अब से कुछ देर में जारी होगा आदेश

बिलासपुर। (Lockdown) कोरोना के लगातार बढ़ते मामले ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है, कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद बीते 24 घंटे में कोरोना बम फूटा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बिलासपुर जिला भी अछूता नहीं है। (Lockdown) यहां हर रोज 500 के ऊपर मरीज सामने आ रहे हैं। जो कि चिंता का विषय है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते कलकेटर सारांश मित्तर आज लॉकडाउन पर निर्णय ले सकते हैं। आदेश से अब से कुछ देर में जारी होगा। (Lockdown) बताया ये भी जा रहा है कि कलेक्टर लॉकडाउन के पक्ष में नहीं थे। लेकिन कोरोना के बेलगाम रफ्तार के बीच इन्होंने लॉकडाउन का फैसला लिया है।
यहां 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। जानकारी मिल रही है लॉकडाउन पहले ज्यादा सख्त होगा। लोगों को सामान लेने के लिए 3 दिन का छूट दिया जाएगा। जिससे वो अपनी जरूरतों का सामान खरीद सकें। इधर पेट्रोल पंप, इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14098 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 97 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। बिलासपुर जिले में 895 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 28 हजार से अधिक संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। 4759 एक्टिव केस हैं। वहीं 249 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।