दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान: 2 लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

शिवेंदु@दन्तेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये)अभियान से प्रभावित होकर 2 लाख के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2022 से दरभा डिवीज़न अंतर्गत मलांगेर एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 24 सदस्य के पद पर सक्रिय था।
प्लाटून नम्बर 24 सदस्य के पद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2023 में दरभा डिवीजन के ग्राम गोगुण्डा एवं वर्ष 2024 में दक्षिण बस्तर डिवीजन के ग्राम धर्मावरम के जंगल में एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी घटनाओं सहित डोडीतुमनार क्षेत्र में आईईडी लगाने में शामिल था। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 198 ईनामी सहित कुल 873 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Exit mobile version