छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

मुर्गे के लालच में तेंदुए ने गंवाई जान….

कांकेर। शहर से सटे सिंगारभाट में आज सुबह 4 बजे के करीब एक घर मैं तेंदुआ घुस गया। इस दौरान घर के बाड़ी जहां घर के मालिक ने मुर्गियों को पाला था वहां पहुंच गया। पहले कुछ देर तक तेंदुआ शांत बैठा था, फिर जहां मुर्गियां थी उसके अंदर घुस गया। मुर्गी के शिकार के दौरान तेंदुआ कटीले तार में फंस गया। जिससे उसकी थोड़े देर बाद मौत हो गई। सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हालांकि तेंदुएं के शहर में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है। राहत की बात यह रही की तेंदुएं ने किसी व्यक्ति को अपना शिकार नहीं बनाया।

Related Articles

Back to top button