StateNewsदेश - विदेश

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें; MP में बाघ बहा, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश और भूस्खलन ने कहर बरपाया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लैंडस्लाइड और भारी बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है।

जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में 70 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हुई और 9 लोग घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में एक घर पर चट्टान गिरने से नवविवाहित दंपती की जान चली गई। राज्य की 466 सड़कें बंद हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाढ़ के कारण एक बाघ बंजर नदी में बह गया। उसकी तलाश जारी है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, हिमाचल और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने से बारिश और तेज हो सकती है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर जलमग्न

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर जलमग्न हो गया। राजस्थान के झाड़ोल में शिव मंदिर पानी में डूब गया, जहां मछलियां शिवलिंग के चारों ओर घूमती दिखीं। पठानकोट-जालंधर रेलवे ट्रैक पर पुल की नींव गिरने से ट्रेनें खतरे में पड़ीं। मुंबई में बारिश के दौरान गायों को प्लास्टिक की चादरों से ढका गया। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल बंद करने और डैमों से पानी छोड़ने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button