IT अफसर बनकर लाखों की लूट, सस्पेंड जवान निकला मास्टरमाइंड

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 5 लोगों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर हार्डवेयर व्यापारी के घर लाखों की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) का सस्पेंड जवान लेखराम सिन्हा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भूपेश बघेल का PSO (सुरक्षा अधिकारी) रह चुका है।

कोंडागांव के बम्हनी गांव में हार्डवेयर व्यापारी अजय मानिकपुरी के पड़ोसी साजेंद्र बघेल ने आरोपियों को बताया कि उसके घर में बड़ी रकम है। इसके बाद साजिश रचकर पुलिस लिखी कार से आरोपी 19 मार्च को दुकान पहुंचे और IT रेड का नाटक किया।उन्होंने पहले 4.38 लाख कैश उठाया, फिर घर में घुसकर मोबाइल, CCTV DVR भी ले गए। आरोपी 15 मार्च को भी दुकान पर आए थे, लेकिन मालिक घर पर नहीं था, इसलिए लौट गए। लेखराम पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस तरह पुलिस ने पकड़े आरोप

शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर इनोवा कार के चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने पूरी साजिश उजागर कर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने 37.38 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की, जिसमें 4.38 लाख कैश, 20 लाख की इनोवा कार, 10 लाख की XUV 300 और 9 मोबाइल (3 लाख की कीमत) शामिल है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

Exit mobile version