संजय गुप्ता@कोरिया। (Koreya) जिले के चरचा कालरी कोयला खदान में शनिवार को हुई खदान दुर्घटना में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से खदान में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
(Koreya) मृतक श्रमिक जो हल्दीबाड़ी चिरमिरी का निवासी था। दुर्घटना चरचा वेस्ट खदान में प्रथम पाली ड्यूटी के समय हुई। मृतक श्रमिक जगजीत चरचा वेस्ट खदान में ड्यूटी करने गया था।
(Koreya) जहां सुबह करीब 11 बजे पैनल नम्बर 101 में ड्रेसिंग का कार्य कर रहा था। तब खदान के छत का एक बड़ा हिस्सा सीधे उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोटें आई।
Arrest: हत्या के आरोपी गिरफ्तार….मारपीट के बाद चाकू से किया था वार….ईलाज के दौरान मौत..2 फरार
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने उसे तत्काल खदान से बाहर निकाला। फिर तत्काल एंबुलेस से रीजनल हॉस्पिटल चरचा भेजा गया। खदान के मुहाड़े में उक्त घायल श्रमिक विफल की जांच की गई। लेकिन जांच के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।