
कोरबा। पति का किसी और लड़की से संबंध की जानकारी पता चलते ही पत्नी ने गुरुवार शाम को घर में रखी दवाईयों की खूब सारी गोलियां खा ली। परिजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक करतला ब्लॉक के ढोंढातराई गांव में जवाहर लाल (35) अपने पत्नी संतोषी सारथी(27) और 4 बच्चों के साथ रहता है। वह पास में ही किसी खदान में काम करता है। बताया गया है कि वह रोज रात को ड्यूटी जाया करता था। उसकी पत्नी जब उससे पूछा करती थी तो कहता था कि मैं ड्यूटी जा रहा हूं। उसकी पत्नी को इस बारे में कुछ दिन पहले पता चला कि जवाहर ड्यूटी के बहाने किसी और लड़की से भी मिलने जाया करता है तो वह परेशान हो गई। संतोषी ने इस बारे में जवाहर से भी पूछताछ की। लेकिन जवाहर ने इस बात से इनकार किया था।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में संतोषी ने पुलिस को इस बारे में बताया है। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसके पति को लड़की के चंगुल से छुड़ा लिया जाए। फिलहाल मामले में जांच जारी है।