छत्तीसगढ़

किरण देव होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष , बधाईयों का दौर हुआ शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में एक अहम बदलाव हुआ है। किरण देव को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीन दिन पहले ही खबर सामने आई थी कि किरण देव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे, और अब यह पुष्टि हो गई है कि वे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। आज नामांकन भरने के साथ ही उनकी अध्यक्षता की राह तय हो गई है।

हालांकि, पहले यह अटकलें लग रही थीं कि किरण देव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, लेकिन समीकरण अचानक से बदल गए, और उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखने का अवसर मिला।

किरण देव, जो बस्तर से विधायक हैं, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की। वे लखीराम अग्रवाल और रमन सिंह के बाद तीसरे ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जो सामान्य वर्ग से आते हैं।

हालांकि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा कल की जाएगी, लेकिन आज ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button