छत्तीसगढ़रायगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बेहाल उच्च शिक्षा व्यवस्था, केआईटी इंजीनियरिंग कालेज के कर्मचारियों को 16 महीने से नही मिला वेतन,छात्रों का भविष्य भी अंधेरे में..

*

नितिन@रायगढ़। कभी रायगढ़ जिले की शान कहा जाने वाला के.आई.टी. इंजिनियरिंग कॉलेज कांग्रेस शासन काल में अपनी दुर्दशा पर रो रहा हैं। बताया जा रहा है जहां एक ओर 50 करोड़ रुपए के लागत से बनी KIT की बिल्डिंग जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है,तो वही प्रशासन की लापरवाही से यहां के  कर्मचारियों को करीब 16 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। 

महीनो से वेतन नहीं मिलने पर  परेशान k i t कर्मचारी 25 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। इसके बावजूद जिला प्रशासन  के.आई.टी. की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

जबकि KIT कर्मचारी वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन और आंदोलन कर चुके है।इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा कुछ न किए जाने पर अंततः मजबूर कर्मचारियों ने आज क्लेकट्रेट का रुख किया। के आई टी कर्मचारियों की जायज मांग का समर्थन करने ट्रेड यूनियन के सदस्य भी उनके साथ शामिल हो गए।

कलेक्ट्रेट पहुंच कर कर्मचारियों ने  न केवल अपनी मांग को लेकर हल्का प्रदर्शन किया। बल्कि अपने साथ मुख्यमंत्री के नाम पर लाए लिखित मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को सौंपा।।

इसके पश्चात मीडिया से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई और कहा कि हम रायगढ़ और आपके बच्चों भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे है। क्यूंकि लगातार महंगी हो रही इंजिनियरिंग शिक्षा  को ध्यान में रखकर किरोड़ीमल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को बचाया जाना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button