Chhattisgarh

बाइक पर थूका तो हंसिया से काट डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की हंसिया से गला काटकर हत्या हो गई है। हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही की है। आरोपी का कहना है कि उसने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। जिसके बाद उसने मर्डर कर दिया। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपी मनोज साहू और मृतक रंजीत साहू पड़ोसी हैं। वे मुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों अलग-अलग जगह JCB चलाने का काम करते हैं। बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे के करीब दोनों के बीच जोरदार बहस बाजी हो गई। वे दोनों घर के सामने लड़ने लगे। इस दौरान मनोज ने गाली गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया।

गले में हंसिया लगने से मौके पर मौत

आरोपी ने हंसिये से रंजीत के गले पर हमला किया। जिससे उसका गला कट गया। इसके अलावा कंधे के पास भी हंसिये से वार किए गए हैं। हमले के बाद वह बुरी तरह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा गया और घर के भीतर घुस गया। आसपास लोगों ने जब हो-हल्ला सुना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button