Kanker: छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध..फिर भी कर रहे सितार गुटखा की सप्लाई, जब पुलिस ने की कार्रवाई, तो फिर….

प्रसेनजीत साहा@कांकेर। (Kanker) पखांजुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जर्दा युक्त गुटका सहित गाड़ी पुलिस ने पकड़ा। राजनांदगांव जिले से खपाने के उद्देश्य से जर्दा युक्त गुटखा पंखाजुर लाया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार (Kanker) कई महीनों से लगातार पखांजुर में जर्दा युक्त गुटखा की सप्लाई लगातार हो रहा था। पुलिस भी बाहर से आने बाले गाड़ियों पर नजर बनाये हुयी थी। मुखबिर की सूचना से पुलिस को पता चला कि एक गाड़ी में जर्दा युक्त गुटखा पखांजुर के दुकानों में सप्लाई के लिए पहुंचा है।जानकारी मिलते ही पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे अपने टीम के साथ पखांजुर(Kanker) नया बाजार पहुंचे।
Lokvani: 11 अक्टूबर को लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण, ऐसे करा सकते हैं अपने सवाल रिकॉर्ड
जहां पर टाटा एस(छोटा हाथी)गाड़ी क्र CG 08 AG 4265 खड़ी थी। पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी राजनांदगांव की है और गाड़ी में 10 बोरा जर्दा युक्त सितार गुटखा था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया।

जर्दा युक्त गुटखा राज्य सरकार ने कई सालों से पहले किया बंद
बता दें कि कई साल पहले छत्तीसगढ़ में जर्दा युक्त गुटखा राज्य सरकार ने वैन लगाया हुआ है। ऐसे में सितार गुटका कंपनी कैसे जर्दा युक्त गुटका छत्तीसगढ़ में सप्लाई कैसे कर सकते हैं। जर्दा युक्त सितार गुटखा जप्त होने पर साबित हो गया है कि सितार कंपनी जर्दा युक्त गुटका तो मैनुफैक्चरिंग कर रहे हैं। बाजारों में जर्दा युक्त सितार गुटका खपाया जा रहा है। जर्दा युक्त सितार का बाजारों में खपाना एक जांच का विषय है। आखिर जर्दा युक्त गुटखा का छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध होने के बावजूद बाजारों में कैसे बेचा जा रहा है और इसका मैनुफैक्चरिंग कहा और क्यों किया जा रहा है। किसकी संरक्षण में यह गोरखधंधा चलाया जा रहा है।
Dhamtari: जंगल में मिला नक्सली बैनर पोस्टर, बोरई पुलिस ने किया जप्त, सर्चिंग तेज
गुटखा सहित गाड़ी को खाद्य विभाग को सौंपा
पखांजुर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि 10 बोरा जर्दा युक्त गुटखा के साथ एक छोटा हाथी जप्त किया गया है। संबंधित गाड़ी राजनांदगांव जिले की है। 10 बोरी जर्दा युक्त सितार गुटखा सहित गाड़ी को जप्त कर खाद्य विभाग को सौप दिया गया है।
