छत्तीसगढ़
प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जिलों के संयुक्त, अपर और डिप्टी कलेक्टर

रायपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे 2014, 2015 और 2016 बैच के अफसर है। ये सभी विभिन्न जिलों में संयुक्त, डिप्टी व अपर कलेक्टर में रूप में सेवा दे रहे थे।