रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है.
जानकारी के अनुसार 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाने में नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में एक एफआइआर दर्ज हुई। इसमें पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच की तो पांच और नाम सामने आए। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ, उसमें चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का नाम भी शामिल है।