JCI कोंडागांव स्टार द्वारा साड़ी में मैराथन का आयोजन

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार 9 मार्च को इंटरनेशनल वुमन डे के अवसर पर “तेजस्विनी मैराथन – रन इन साड़ी” का आयोजन किया गया। इस मैराथन में साडी पहनकर महिलाओं ने दौड़ लगाई। इस आयोजन में कोंडागांव विधायक लता उसेडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।
प्रेमवती फर्स्ट, भीष्म लता सेकेंडर पुरस्कार
इस मैराथन में कई महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 40 साल से कम उम्र की श्रेणी में प्रेमवती नेताम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुष्का नेताम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, 40 साल से अधिक उम्र की श्रेणी में अमरबत्ती मंडावी ने पहला और भीष्म लता ने दूसरा पुरस्कार जीता।

कार्यक्रम में एनर्जेटिक लेडी नीलू देवांगन को “बेस्ट स्लोगन अवार्ड” मिला, और 70 वर्षीय इला दीवान ने मैराथन को सफलता से पूरा कर एक विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कई अन्य पुरस्कार भी दिए गए, जिनमें सर्वाधिक प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार भी था।

जुम्बा वॉम-अप सेशन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा वॉम-अप सेशन से हुई, जिसे श्रीमती भूमिका सुराना ने उत्साहपूर्ण तरीके से लिया। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस आयोजन को सफल बनाने में बीआर न्यूट्रिशाला, प्रिंसेस कलेक्शन, बिंद्या ब्यूटी पार्लर, साई डेंटल क्लिनिक और मसल मेनिया जिम का विशेष सहयोग रहा। जेसीआई कोंडागांव स्टार के अध्यक्ष संयम गोलछा और सचिव कुंदन साहू ने इस कार्यक्रम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।