
— आशीष उपाध्याय
नितिन@रायगढ़. छत्तीसगढ़ में जारी भीषण रेल संकट के विरोध में जनता कांग्रेस रायगढ छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और रायगढ सांसद गोमती साय का पुतला दहन किया।
कोयला परिवहन के नाम पर पिछले लगभग चार महीनों से केंद्रीय रेल मंत्रालय छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख यात्री ट्रेनों को निरंतर रद्द कर रहा है,जिससे प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। शादी-ब्याह, खेती-किसानी के इस सीजन में ट्रेनों के आये दिन रद्द होने से आम जनता में गहरा खासा आक्रोश है। रोजी-रोटी कमाने ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रेस को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि
छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है और बदले में रेल मंत्रालय ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।वहीँ रेल संकट पर चुप्पी साधने और चिट्ठी लिखकर खानापूर्ति करने वाले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस और भाजपा के के 11 सांसदों के निक्कम्मेपन से भी जनता में भारी नाराजगी है। रेल संकट के बीच जनता सोंच रही कि हमारे सांसदों ने यह मामं लिया है कि जनता ने उन्हें दिल्ली में पुतला बनाकर बैठने के लिए ही चुना है। इन्हें छत्तीसगढ़ के हित और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना नही आता है । जनता कांग्रेस के जिलाध्क्ष आशीष उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र पर दोष डालकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल दस दिनों से दिल्ली में अपने नेता को सवाल पूछने पर सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर सकता है। तो राज्य में जारी रेल संकट पर रेल मंत्रालय का घेराव क्यों नहीं करता।
जिला उपाध्यक्ष प्रिंकल दास ने कहा कि केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और राज्य सरकार की निष्क्रियता का खामियाजा छत्तीसगढ़ की आम जनता को बुरी तरह से भुगतना पड़ रहा है।
इस दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्क्ष जय प्रकाश सोनी ने कहा कि राज्य में जारी रेल संकट का मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़वासियों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा गम्भीर मुद्दा है। प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को एक साथ मिलकर दिल्ली कूच करना चाहिए और रेल मंत्रालय में बैठकर तत्काल रेल संकट का निराकरण करवाना चाहिए।
पुतला दहन के दौरन जिलाअध्यक्ष सहित प्रिंकल दास ,अनिरुद्ध गुप्ता, जय सोनी,श्रवण सिदार,सरस्वती यादव, पायल राजपूत,निशा शर्मा,साहिल मेहर,देवेश दास,किशोर कुमार खूंटे,गजेंद्र चौहान,आयुष गहरवार,विवेक चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।