StateNewsदेश - विदेश

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, गुलमर्ग बना ‘व्हाइट वंडरलैंड’

रायपुर। हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ से ढके पहाड़ों और देवदार के पेड़ों ने पूरे क्षेत्र को ‘व्हाइट वंडरलैंड’ में बदल दिया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और बारामूला में भारी बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं, वहीं सुरक्षा के बीच पर्यटक स्कीइंग और विंटर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं।

उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम बर्फ की मोटी परत से ढक गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान माइनस में चला गया है। ताबो में माइनस 2.2°C, कुकुमसेरी में माइनस 1.8°C और केलांग में 0.4°C दर्ज किया गया।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और झारखंड में ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। कई इलाकों में पारा 3°C तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।

राजस्थान में बीकानेर, चूरू और गंगानगर में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में रात का तापमान 2-3 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं झारखंड के रांची में न्यूनतम तापमान 14.9°C तक पहुंच गया है।

पंजाब में 9 जिलों में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तापमान 12.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी अपने चरम पर होगी।

Related Articles

Back to top button