
रायपुर। राहुल गांधी ने मंच से चुनावी घोषणा करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लघु वनोपज पर 10 रूपए अतिरिक्त MSP देंगे। वही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त में होगी, सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई फ्री में होगी।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वह 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। उन्होंने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं। पहला यह कि देश ,प्रदेश के सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुचाओं। दूसरा तरीका है कि आप देश या प्रदेश के सबसे गरीब लोगों की मदद करो। कांग्रेस की सरकार किसानों,मजदूरों ,बेरोजगार, गरीब लोगों की मदद करती है। भाजपा के लोग बड़ी बड़ी बाते करते हैं,लेकिन अंत में अडानी की मदद करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जब किसान की जेब मे पैसा आता है, तो वह उसका इस्तेमाल गांव में करता है,इससे गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ती है। भाजपा की सरकार किसानों का पैसा अडानी को दे देती है। अडानी जनता का पैसा अडानी विदेशों में खर्चा करता है, मकान खरीदता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोगों की मदद करने के लिए काम करती है। कांग्रेस ने बिजली बिल ने हाफ किया ताकि आपके जेब मे पैसा आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री कहते है पिछड़ों, ओबीसी की सरकार चलाते हैं,लेकिन जातीय जनगणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात नहीं करते हैं।