Chhattisgarh

अंबिकापुर में कांग्रेस नेता के घर IT का छापा

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स (IT) विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब टीएस सिंहदेव के करीबी और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है।

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित कल्याण ट्रेडर्स और मिश्रा के घर पर IT टीम की दबिश। करीब 15 अधिकारियों की टीम सुबह से दस्तावेजों की जांच में जुटी है। आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के शक में ये जांच की जा रही है। द्वितेन्द्र मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। IT को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह रेड डाली गई। सूत्रों के मुताबिक, शहर के कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button