देश - विदेश

IPS अधिकारियों का तबादला, देखें- लिस्ट

लखनऊ

कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई जिलों के एसपी को बदल दिया गया है। इससे पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। लिस्ट के अनुसार, संतोष कुमार मीना को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर का ट्रांसफर अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर कर दिया गया है। कल्पना सक्सेना को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है।

आइपीएस अधिकारियों में अभिनव त्यागी को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पद पर तैनात किया गया है। आदित्य बंसल को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर बनाया गया है। चिराग जैन को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। विक्रम दहिया को सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button