ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह, प्रदर्शन के दौरान भिड़े नेता, वीडियो वायरल….

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस इन दिनों गहरे आंतरिक संकट से जूझ रही है।कांग्रेस के दो वरिष्ठ पदाधिकारी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे और संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच सार्वजनिक मंच पर हुई तीखी बहस और अशोभनीय व्यवहार का वीडियो सामने आया है।

यह घटना चैतन्य बघेल की ईडी कार्रवाई के विरोध में हुए नाकाबंदी कार्यक्रम के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मंच पर ही अपशब्दों का आदान-प्रदान शुरू हो गया। स्थिति शारीरिक झड़प तक पहुंचने वाली थी, जिसे मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह टाल दिया। यह सब तब हुआ जब कई कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे।

सोशल मीडिया में विवाद बना चर्चा का विषय

इस घटना से जुडी जानकारी तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पार्टी की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है। राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच कांग्रेस की अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस ईडी की कार्रवाइयों और भ्रष्टाचार के आरोपों से पहले ही घिरी हुई है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा व कई आईएएस अधिकारियों पर चल रही जांच ने पार्टी की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

देखे वीडियो…

Related Articles

Back to top button