छत्तीसगढ़

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल, आजादी के हीरक जयंती पर घुनघुट्टा बांध हुआ तिरंगामय

अंबिकापुर। सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर आजादी के हीरक जयंती पर घुनघुट्टा बांध भी तिरंगामय हो गया है। हाल में हुई बारिश में लबालब हुए इस बॉंध के गेट को खेला गया था।

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने सुझाव दिया कि बांध के गेट पर इस प्रकार से लाईट लगाई जाये कि तिरंगा प्रतिबिंबित हो। उनके सुझाव को अमल में लाते हुए प्रशासन ने इस अनुरुप कारवाई की। नतीजतन धुनधुट्टा बांध के गेट के जलबहाव में तिरंगा का अलौकिक प्रकाश जगमगा गया है। उनके इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। सोसल मीडिया पर घुनघुट्टा प्रवेश द्वार के छायाचित्र एवं वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा भी इसे ट्वीट किया गया है।

Related Articles

Back to top button