Chhattisgarh
दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में खराबी, 4 घंटे देरी से पहुंची

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन दिक्कत के कारण उड़ान नहीं हो सकी। विमान में सांसद और विधायक समेत कई यात्री सवार थे।
करीब 4 घंटे इंतजार के बाद इंडिगो ने दूसरा विमान भेजा। फिर यह फ्लाइट शाम 4:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई और 6:30 बजे रायपुर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि उन्हें समय पर कोई जानकारी नहीं दी गई और एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि फ्लाइट में बैठने के बाद देरी की जानकारी दी गई, जो ठीक नहीं है। यात्रियों ने इंडिगो से भविष्य में बेहतर व्यवस्था की मांग की है।