StateNews

भारत 307 स्वदेशी हॉवित्जर तोपें खरीदेगा, सेना की बढ़ेगी ताकत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए बुधवार को ₹6900 करोड़ की एक बड़ी डील साइन की है। इसके तहत 307 एडवांस्ड टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) यानी हॉवित्जर तोपें खरीदी जाएंगी। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में स्वदेशी तोपें सेना में शामिल की जा रही हैं। यह डील भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ हुई है। भारत फोर्ज 60% तोपों का निर्माण करेगी, जबकि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स 40% का प्रोडक्शन करेगी।

ATAGS (Advanced Towed Artillery Gun System) एक आधुनिक हॉवित्जर है, जिसे ट्रक से खींचा जाता है। यह 155MM के गोले दाग सकता है और बोफोर्स की तरह कुछ दूर खुद भी चल सकता है। इसे DRDO, भारत फोर्ज और टाटा जैसी कंपनियों ने मिलकर विकसित किया है। इसे देशी बोफोर्स के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी ताकत और खासियत बोफोर्स तोप से मिलती है। यह डील भारतीय सेना की ताकत को बढ़ाएगी और देशी रक्षा उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। ATAGS के साथ भारत अब अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा, खासकर सीमा पर बढ़ते खतरों के बीच।

पिछले कुछ महीनों में अन्य डील्स

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने L&T और दक्षिण कोरिया की हानव्हा डिफेंस के साथ 7,629 करोड़ रुपए में 100 K-9 वज्र-T सेल्फ-प्रोपेल्ड गन की डील की थी। इसके अलावा, फरवरी 2024 में मंत्रालय ने ₹10,147 करोड़ की लागत से हाई-एक्सप्लोसिव रॉकेट्स की डील भी की थी।

भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वॉड्रन मिलेगा

रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के चौथे स्क्वॉड्रन की डिलीवरी 2025 में होने की उम्मीद है। यह सिस्टम भारत को अपनी सीमा की सुरक्षा में और सक्षम बनाएगा। इस तरह की डील्स से भारतीय सेना की मारक क्षमता और मजबूत होगी और देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button