StateNews

भारत को पीओके पर कब्जा कर लेना चाहिए: महाराज अनिरुद्धाचार्य

भोपाल। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई हालिया कार्रवाई को सही बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम जरूरी था, क्योंकि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह दे रहा था। महाराज ने कहा कि अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर कब्जा करना भी जरूरी है। उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की भी सराहना की और कहा कि हमारी सेना में ऐसी बहादुर महिलाएं हैं, जो देश की रक्षा कर रही हैं। ग्राम रिमझा में कथा के दौरान महाराज ने गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गौ सांसद’ की मांग का समर्थन भी किया। इसके अलावा महाराज ने गांव में चार एकड़ ज़मीन दान दी है, जहां एक गुरुकुल बनेगा। इसमें अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई होगी। गुरुकुल की शुरुआत के लिए करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Related Articles

Back to top button