StateNews

भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर किया जवाबी हमला

दिल्ली। पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। शनिवार रात पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। यह जानकारी मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

बीएसएफ ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट करते हुए दिखाया गया है। यहीं से पाकिस्तान ड्रोन दाग रहा था। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात को 550 से ज्यादा ड्रोन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में भेजे। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।

शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर हमला किया। इस बार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात को निशाना बनाया गया। जम्मू, पुंछ और राजौरी में भारी गोलाबारी हुई। इसमें राजौरी के प्रशासनिक अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू शहर में भी हवाई हमले जारी हैं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में भी हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह 10:30 बजे भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसमें ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी जा सकती है। पंजाब के गुरदासपुर में भी एक धमाका हुआ, जिससे खेत में बड़ा गड्ढा हो गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर इकट्ठा न हों।

Related Articles

Back to top button