सुकमा
Urban Body By-Election: सुकमा के कोंटा में कांग्रेस की प्रचंड जीत, 14 सीटों पर पार्टी का कब्जा, 1 पर जीता भाजपा प्रत्याशी

सुकमा। (Urban Body By-Election) प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को वोटिंग हुई है। जिसका परिणाम आज है। 10 जिलो के 15 नगरीय निकायों में वोटों की गिनती जारी है। कई निकायों में नतीजे भी सामने आ चुके हैं। भैरमगढ़ में कांग्रेस का खाता खुला है।
सुकमा के कोंटा में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। 14 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं 1 सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीता है।