कांकेर (उत्तर बस्तर)
BSF कैंप के पास IED ब्लास्ट, हादसे में 3 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

कांकेर। जिले के नारायणपुर सीमा पर BSF कैंप के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 3 मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात नक्सलियों ने इलाके में चेतावनी देते हुए बैनर व पोस्टर लगाए थे। दहशत फैलना के इरादे से पंप हाउस में भी तोड़फोड़ की गई थी।
वहीं आज BSF कैंप के पास आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों ने घायलों को तत्काल नारायणपुर अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज किया जा रहा है।