IED Blast: धमाके में शहीद हुए 2 जवान, राज्य में IED ब्लास्ट, कई गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम। (IED Blast) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के होयातू गांव के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम विस्फोट हो गया है। इस घटना में झारखंड जगुवार के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन घायल हो गये हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। (IED Blast) यह धमाका आज सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ है।

(IED Blast) मिली जानकारी के मुताबिक, आईईडी बम धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस (Jharkhand Jaguar of State Police) के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन (197 Battalion CRPF) का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ (CRPF) ने दी है। वहीं, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

Exit mobile version