छत्तीसगढ़
IED की चपेट में आया बोलेरो, वाहन में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत…एसपी ने की पुष्टि

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के द्वारा नक्सल क्षेत्र में लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में अब आम लोग भी आ रहे हैं. वैसे नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी आम जनता भी इसकी चपेट में आ जाती है.
वहीं आज सुबह 7.30 बजे के करीब आईईडी की चपेट में आने से 1 निजी बोलेरो वाहन ब्लास्ट हो गया। वाहन में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धनसिंह आत्मज 30 साल और रूपलाल आत्मज उम्र 25 साल है। दोनो मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी है। निजी काम से बालाघाट से तेलंगाना की ओर जा रहे थे।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में ले जाया गया. जिसमें एक धनसिंह की मौत हो गई। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी ने की है। घटना बस्तर के थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत मालेवाही एवं बोदली कैम्प की हैं।