छत्तीसगढ़

IAS सुबोध सिंह बनाए गए CM के प्रमुख सचिव, आदेश जारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर नियुक्त किया है। सुबोध कुमार सिंह, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, अब वापस राज्य सेवा में लौटकर मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।


बता दें कि केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद सुबोध सिंह दिल्ली से लौटकर गुरुवार शाम को ज्वाईनिंग दी थी। और आज उन्हें प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय पर पोस्टिंग मिल गई।

Related Articles

Back to top button