महासमुंद

Mahasamund: मुर्गा और शराब बनी हत्या की वजह, विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या, अब पहुंचा जेल के सलाखों के पीछे

मनीष@महासमुंद। जिले के नयापारा दलदली रोड वार्ड नंबर 11 नया मछली मार्केट में बीती रात एक शराबी पति ने शराब और खाने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पत्नी हंता पति ने पत्नी के अचेत होने की जानकारी बच्चो को दी। मां को देखकर बच्चो ने पास के ही डॉक्टर को बुलाए। जिसने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सिटी कोतवाली ने घटना स्थान पहुंच कर मृतिका को तत्काल एंबुलेस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया वहां भी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार की रात करीबन 10 बजे दोनो अपने कमरे में चले गए थे। उनके घर में मुर्गा बना हुआ था दोनों पति पत्नी शराब भी एक साथ पीते थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में लाल हुए शराबी पति ने पत्नी पदमा पर लात घुसो से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस वजह से महिला बेहोश हो गई। हत्यारे पति ने घटना की जानकारी बच्चों को दी जो बाजू के कमरे में सो रहे थे। बच्चों ने मोबाइल से फोन कर पास के एक डॉक्टर को बुलाया तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला 302 दर्ज कर आरोपी हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे मीन कुमार मिरि ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button