खेल

पहली बार भारत में रचा गया इतिहास, बेंगलुरु में बना सबसे बड़ा कीर्तिमान,


नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट अब काफी रोचक दौर में पहुंच गया है। अब तक तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन मैच दो ही दिन हो पाया है, क्योंकि पहले पूरे दिन बारिश के कारण एक भी बॉल नहीं डाली गई थी। एक वक्त टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद जब भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी आई तो वापसी हुई। पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। इसके बाद मोर्चा संभाला सरफराज खान और विराट कोहली। मैच के बारे में हम आपको आगे इस खबर में बताएंगे, लेकिन खास बात ये है कि बेंगलुरु में जो आज हुआ, वो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। मतलब भारतीय सरजमीं पर इतिहास रचा गया है। 

बेंगलुरु में आज भारत और न्यूजीलैंड ने बना दिए 453 रन

बात सबसे पहले उस रिकॉर्ड की, जो भारत में पहली बार हुआ है। दरअसल भारत में जब से टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है, एक दिन में सबसे ज्यादा रन बने हैं 470। आज इतने रन तो नहीं बने, लेकिन दूसरे नंबर के रन जरूर बन गए हैं। लेकिन कीर्तिमान ये बना है कि जब साल 2009 में भारत बनाम श्रीलंका मैच में 470 रन बने थे, तब ये टेस्ट का दूसरा दिन था। लेकिन आज बेंगलुरु में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट में जो 453 रन बने हैं, वो टेस्ट के ​तीसरे दिन बने हैं। यानी भारत में तीसरे दिन का सबसे बड़ा स्कोर यही हो गया है। इसमें भारत और न्यूजीलैंड दोनों का ही योगदान है। 

Related Articles

Back to top button