
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाल ही में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सरेराह गोली मारकर हत्या का दी गई थी। इस मामले में लंबी पूछताछ और खोजबीन के बाद पुलिस को आज बड़ी सफलता हांथ लगी है। पुलिस ने आज संजू के छोटे भाई कपिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के दिन के बाद से ही संजू का छोटा भाई कपिल फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही थी।
SSP पारुल माथुर ने इस पूरी वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आगे बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर्स से 10 लाख में वारदात की डील हुई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पैतृक संपत्ति बंटवारे में रिश्तेदारों ने ही साजिश रची थी। पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की गई है, गोलीकांड में 20 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। 5 राज्यों के CCTV फूटेज को खंगाला गया। छत्तीसगढ़, MP, UP, महाराष्ट्र, दिल्ली के CCTV फूटेज खंगाले गए।
इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं वहीँ 3 नग पिस्टल बरामद किये गए हैं। 5 अज्ञात शूटर और हथियार सप्लायर फरार हैं। झारखंड और रायगढ़ के हथियार सप्लायर फरार हैं।