छत्तीसगढ़जिले

देवी दर्शन करने जा रहे पिकअप वाहन को हाईवा ने मारी टक्कर, 1 महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ती। देवी दर्शन करने जा रहे पिकअप वाहन को हाईवा ने टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सखनी बाई है। टक्कर से खेत में पिकअप वाहन जा पलटी। 15 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार थे। 8 से 10 लोगों को चोट आई है। 112 की मदद से CHC हसौद ले जाया गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव की घटना है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में भरकर चंद्रपुर दर्शन करने जा रहे ग्रामीणों को हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप खेत में जा पलटी। सभी जांजगीर जिले के मेहंदी गांव के निवासी है। हादसे के बाद बिर्रा-हसौद मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। हसौद पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button