करंट की चपेट में आया हाईवा चालक, 5 मिनट तक करंट में चिपका रहा, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

गोपाल शर्मा@जांजगीर। जिले के ग्राम बिरगहनी में संचालित क्रेशर खदान में एक हाईवा चालक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। चालक को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी गंभीर हालत को देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है,कि चालक करीब पांच मिनट तक करंट की चपेट में था।
जानकारी के मुताबिक 11 केवी लाईन की चपेट में आने से एक हाईवा चालक गंभीर रुप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांजगीर थानांतर्गत ग्राम बिरगहनी में संचालित मां शारदा क्रेसर खदान में हाईवा चालक खिलावन सूर्यवंशी अपनी वाहन लेकर पहुंचा और उसे चालू कर हाईड्रोलिक ऊपर करने लगा। इसी दौरान डाले का कुछ हिस्सा नजदीक से गुजरे 11 केवी की लाईन में आ गया। जिससे उसे करंट का जबरदस्त झटका लगा।
पांच मिनट तक करंट में चिपका रहा
खिलावन करीब पांच मिनट तक करंट में चिपका रहा जिससे उसका शरीर काला पड़ गया और वह नीचे आकर तड़पने लगा। घटना के बाद बाद तत्काल मौके पर एंबुलेंस को बुलवाया गया और उसे अस्पताल रवाना किया गया। इस घटना मे हाईवा चालक की स्थिती कफी गंभीर हो गई है जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।