मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार हाइवा ऑटो पर पलटा, 7 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सिहोरा के मझगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा मजदूरों से भरे ऑटो पर पलट गया। इसकी वजह से सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को करवाया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि मजदूरों को लेकर ऑटो चालक गांव जाने के लिए निकला। जब वह चरगवां रोड से आगे बढ़ रहा था तो इस दौरान सामने से आया हाइवा अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो पर हाइवा के पलटने से मजदूर आटो सहित हाइवा के नीचे दब गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 मजदूरों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। 

Related Articles

Back to top button