Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

स्वास्थ्य मंत्री पंहुचे छठ घाट, तैयारियों का जायजा लिया, शंकर घाट के विकास के लिये दिये 10 लाख

शिव शंकर साहनी@अम्बिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंह देव ने अम्बिकापुर और आसपास के छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों के सम्बंध में छठ घटवकी व्यवस्था में लगे लोगो से चर्चा की और जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

दीपावली के अगले दिवस स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव,औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,महापौर डॉ अजय तिर्की कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, के साथ शंकरघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, सुरक्षा और व्रतियों निर्देशतथा श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिया। नगर निगम और जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को बुलाकर प्रस्तावित चेकडैम निर्माण के विषय मे चर्चा की। उन्होंने इसके लिए विधायक और महापौर निधि से राशि देने के की घोषणा की। उन्होंने सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई का निर्देश दिया। समिति के सदस्यों ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए छठघाट का विस्तार करने की मांग की।

मंत्री सिंहदेव ने इसके लिए सहमति देते हुए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। महामाया मन्दिर तालाब और जेल तालाब के निरीक्षण की दौरान स्थानीय छठ पूजा समितियों के लोगो ने तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की मांग रखी जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने तहसीलदार को फोन पर तत्काल कार्यवाही करने कहा। श्याम घुनघुट्टा छठ समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता,अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता से घुनघुट्टा में तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने बताया करजी में छठ पूजा करने आने वालों के लिए टोकन की व्यवस्था है। घाट के पास ही दो हजार दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।सन्ध्या और सुबह के अर्ध्य के समय बनारस के पुजारियों द्वारा गंगा आरती की जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, संजीव मंदिलवार, इंद्रजीत सिंह धंजल, विजय सोनी,अविनाश कुमार, अनिमेष सिन्हा, सहित कांग्रेसजन और छठ पूजा समिति से जुड़े लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button