ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

फेसबुक पर लिखा- पत्नी ने जादू-टोना कर प्रेम खत्म कराया: चैट्स वायरल कर ग्राफिक्स डिजाइनर ने लगाई फांसी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भोज नारायण (36) के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी उसका एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर घर में विवाद होता रहता था।

आत्महत्या से पहले भोज नारायण ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने जादू-टोना कराकर उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को अलग किया, जिससे दोनों का प्यार खत्म हो गया। युवक ने यह भी लिखा कि गर्लफ्रेंड की तबीयत खराब हो गई है और उसे “प्यार का एहसास” भी बंद हो गया।

भोज नारायण ने कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट और एक ड्राइव लिंक भी शेयर किया। 28 जनवरी को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फेसबुक पोस्ट, मोबाइल डेटा व परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल पत्नी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button