Haryana Landslide Update: भिवानी खदान भूस्खलन में 4 की मौत, आज रात भी जारी रहेगा बचाव अभियान

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के दादम खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन के बाद चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 से 20 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है जबकि चार शवों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूस्खलन में खनन कार्य में लगे करीब एक दर्जन वाहन दब गए हैं। बचाव कार्य जारी है और पुलिस मौके पर है।

बता दें कि भिवानी में एक खनन स्थल पर आज सुबह करीब 9:30 बजे भूस्खलन हुआ। प्रशासन को सूचना मिलते तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। भूस्खलन में लगभग 10-12 वाहन और 15-20 लोग फंस गए थे। राहत बचाव कार्य आज पूरी रात जारी रहेगा।  हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल और भिवानी के एसपी अजीत सिंह शेखावत भी राहत कार्य की निगरानी के लिए मौके पर हैं। चार पोकलेन और चार डंपर और अन्य मशीनें मलबे में दब गई हैं.”

मंत्री जेपी दलाल ने कहा, “कुछ लोगों की मौत हुई है। मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की एक टीम आ गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।”

Exit mobile version