नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बने।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर का 200वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर इतिहास रच दिया। वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
हरमनप्रीत के नाम एक और बड़ी उपलब्धि भी जुड़ी। यह बतौर कप्तान उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इसके साथ ही वह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए हैं। इस सूची में इंग्लैंड की चारलोटे एडवर्पड हले स्थान पर हैं।
मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 159 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह महिला टी-20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज और साउथ अफ्रीका का टूर्नामेंट में सबसे सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बन गया।
भारत की युवा स्पिनर श्री चराणी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेकर महिला टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यह उपलब्धि पूनम यादव ने 2020 विश्व कप में हासिल की थी।
मैच में भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए, जो महिला टी-20 विश्व कप में टीम का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। वहीं सलामी बल्लेबाज Shafali Verma ने ओपनिंग बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत भी की और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
हालांकि भारत को हार मिली, लेकिन हरमनप्रीत का ऐतिहासिक मुकाम और टीम के कई रिकॉर्ड इस मुकाबले की बड़ी उपलब्धियां बन गए।
