छत्तीसगढ़राजनांदगांव

हंस ट्रेवेल्स की स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल, झूरा नदी के ऊपर हुआ हादसा

राजनांदगांव. हंस ट्रेवेल्स की UP 75 AT0937 की स्लीपर बस झूरा नदी ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन की टीम पहुंची है। इसके बाद बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button