छत्तीसगढ़

गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर, देवेन्द्र यादव होंगे ओलम्पिक संघ के नए महासचिव

रायपुर। गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। विधायक  देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के नए महासचिव होंगे। कथित ऑडियो टेप में होरा का नाम उछला था।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत से ये इस्तीफ स्वीकृत किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।  20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था। 

Related Articles

Back to top button