गुप्ता मंत्रीमंडल: सीएम रेखा के पास वित्त, जनसंपर्क; प्रवेश वर्मा को PWD, आशीष सूद को गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार ने शपथ लेने के चार घंटे बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय समेत आठ अन्य विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल, और गुरुद्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। भाजपा नेता आशीष सूद को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, भाजपा ने रोहिणी से चौथी बार विधायक बने विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया है।
पढ़े सीएम और मंत्रियों के विभागों की जानकारी एक नजर में







मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन
भाजपा ने मंत्रिमंडल में विभिन्न जाति और समुदायों का संतुलन बनाने का प्रयास किया है। इसमें सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल के नेताओं को जगह दी गई है। राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्वांचल से कपिल मिश्रा और पंकज सिंह, जाट नेता प्रवेश वर्मा, और दलित नेता रविंदर इंद्राज को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
मंत्रियों पर क्राइम केस और संपत्ति का खुलासा
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 7 मंत्रियों में से 5 के खिलाफ क्राइम केस दर्ज हैं। मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। इसके अलावा, दो मंत्री अरबपति हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा की संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है, जबकि कपिल मिश्रा की संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है। इस मंत्रिमंडल में केवल एक महिला मंत्री है और औसतन मंत्रियों की संपत्ति 56.03 करोड़ रुपये है।