बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट: मलबे में मिले शव के कुछ टुकड़े…जांच जारी

बेमेतरा। बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में नया खुलासा हुआ है। बारूद फैक्ट्री के मलबे में शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। जिससे ये माना जा रहा है कि लापता लोगों हमारे बीच नहीं हैं। यह जानकारी कलेक्टर रणवीर शर्मा ने दी है।

कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि, देर रात को रेस्क्यू का काम पूरा किया गया है। ह्यूमन बॉडी के कुछ अवशेष मिले है, जिन्हे DNA टेस्ट के लिए भेजा गया। कलेक्टर ने कहा कि, उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लॉक रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Exit mobile version