महासमुंदछत्तीसगढ़

आज से पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी, महासमुंद जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में शुरु हुई खरीदी

मनीष सवरैया@महासमुंद। जिले में समर्थन मूल्य में आज से धान खरीदी शुरु हो गई है। महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने खाद्य जिला अधिकारी, एसडीएम, नोडल अधिकारी, नान अधिकारी के साथ धान समितियों का निरीक्षण किया। महासमुंद जिले में इस वर्ष धान समर्थन मूल्य में बेचने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2022_23 में 152863 पंजीकृत किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचा था। वर्ष 2023-24 के लिए 1,57,152 किसानों ने पंजीयन कराया है। गतवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 18 क्विंटल एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की थी, इस वर्ष राज्य सरकार किसानों का धान 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने जा रही है।

महासमुंद जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी विकासखण्ड महासमुंद में 37, बागबाहरा में 32, पिथौरा में 44, बसना में 36 व सरायपाली विकासखण्ड में 33 धान उपार्जन केन्द्र स्थापित है। आज महासमुंद जिले में 12 सौ किसानों का आज पहले दिन धान काटने के लिए टोकन काटा गया है। जिसे आज 48 सौ क्विटंल धान की खरीदी 134 समितियों में खरीदी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button