अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से शोक, CM साय ने जताया दुख

रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कोर्सेवाड़ा के निधन को व्यक्तिगत रूप से पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उनके जाने से सार्वजनिक जीवन और संगठन को बड़ी क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की सूचना से वे स्तब्ध हैं। उनका सरल व्यक्तित्व, आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। वे हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसरोकारों से जुड़े रहने और लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के कारण कोर्सेवाड़ा ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से न केवल अहिवारा क्षेत्र, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

↑
Exit mobile version