देश - विदेश

Lata Mangeshkar की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- मेरा दुख शब्दों से परे

नई दिल्ली। सरकार ने महान गायिका लता मंगेशकर की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने का फैसला किया है। भारत की कोकिला’ के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का रविवार तड़के मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

सरकारी सूत्रों ने कहा, “लता मंगेशकर की याद में अब छह और सात फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। सम्मान के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा।

 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ हफ्तों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था।

हाल ही में सेहत में सुधार दिखने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दुर्भाग्य से आज उनका निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक फैल गया है।

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके पेडर रोड स्थित निवास प्रभुकुंज में लाया जाएगा। बाद में शाम करीब साढ़े चार बजे उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के शिवाजी पार्क में लाया जाएगा। जाहं उनका अंतिम संस्कार होगा।

लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेरा दुख शब्दों से परे है। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

Related Articles

Back to top button